फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशुनपाली के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

Tue, 02 Dec 2025 12:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के लाहिलपार गोरयाघाट मार्ग पर स्थित किशुनपाली के पास सोमवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बदुराव, थाना बघौचघाट निवासी त्रिलोकी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सहायता से उन्हें एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जानकारी के अनुसार, त्रिलोकी यादव अपने रिश्ते के भाई संदीप यादव के साथ देवरिया से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान देवरिया की ओर जा रही बोलेरो ने बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे त्रिलोकी यादव के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एंबुलेंस मंगवाकर घायल को अस्पताल भिजवाया। वहीं, बोलेरो चालक दुर्घटना के बाद वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बरियारपुर एसओ दीपक सिंह ने बताया की महुआनी गोरयाघाट मार्ग पर दुर्घटना हुई थी, लोग घायल को अस्पताल ले गए हैं। मामले में अभी तहरीर नही मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें