फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपी रोड स्थित नगला बसंत के पास एक बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। रोहित की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

रोहित (27) पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी कनोडिया इगलास से बाइक पर अपनी पत्नी की मौसी के यहां बिलार गोपी जा रहा था। रास्ते मेें गोपी रोड स्थित नगला बसंत के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि हादसे के वक्त रोहित हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। हादसे की जानकारी होने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया है कि उसकी शादी एक साल पहले ही फिरोजाबाद से हुई थी। थाना प्रभारी बालेंद्र सिंह ने बताया है कि बाइक में टक्कर किसने मारी है इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें