ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी गोल चक्कर के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। वेदपुरा सेक्टर-10 स्थित ट्रिनिटी प्राइमस निवासी प्रमथेश कुमार दोषी का पुत्र स्पर्श भारद्वाज 23 मार्च की शाम बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसा में उसका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो