फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के ध्यानार्थ : कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा(संवाद)। रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के नजदीक गांव करौली के पास शनिवार को कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखचे उड़ गए और सवार को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से अलीगढ़ के गोधा थाना क्षेत्र के गांव मेमड़ी निवासी देवेंद्र कुमार बहन के घर कासना से अलीगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। कार पानीपत नंबर की थी और एयरपोर्ट में टाटा कंपनी के साथ अटैच है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें