कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवली क्षेत्र के ऐस सिटी चौक पर सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। पीड़ित के भाई नितिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 सितंबर को उसका भाई अमन कुमार बाइक से जा रहा था तभी कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में अमन कुमार का हाथ टूट गया और पैर में भी गंभीर चोट आई है। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल का इलाज यथार्थ अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था या नहीं। ब्यूरो