फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। प्यावली ताजपुर गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव निवासी करण सिंह का भतीजा विशाल कुमार 3 नवंबर की शाम बाइक पर सवार होकर एनटीपीसी के लिए जा रहा था। वह महबूब क्लीनिक के सामने पहुंचा तो ट्रैक्टर से टक्कर हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें