फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हाथ टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। नवादा गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर रविवार को बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। छतरपुर निवासी गायत्री सेन डेल्टा-2 में रहती हैं। उन्होंने बताया कि एक मई को उनके पति कपूरा सेन जब डोमिनोज गोलचक्कर के पास पहुंचे, तभी पीछे से कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनका हाथ टूट गया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें