फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

नोएडा। एफएनजी रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी राजेश कुमार निषाद ने पुलिस से शिकायत की है कि शुक्रवार को उनका साला दिनकर निषाद अपने दोस्त अमरजीत के साथ काम पर जा रहा था। जब वह एफएनजी रोड फेज दो चौराहे के पास पहुंचा, तभी आई टेन कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दिनकर और अमरजीत घायल हो गए। दिनकर की उपचार के दौरान मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें