फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैक्टर- ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, लगाया जाम
विज्ञापन

रबूपुरा (संवाद)। ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से मंगलवार को गांव खेड़ा मोहम्दाबाद निवासी बाइक सवार सुंदर (35) की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि दो ट्रैक्टर चालकों के रेस करने के दौरान हादसा हुआ। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। सुंदर किसी कार्य से पड़ोसी गांव भाईपुर जा रहा था। इसी दौरान रबूपुरा-भाईपुर मार्ग पर ऑक्सफोर्ड स्कूल के समीप तेजगति से जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने सुंदर की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि सुंदर ने हेलमेट लगाया हुआ था। आरोप है कि दो ट्रैक्टर चालक आपस मे रेस कर रहे थे जिसकी वजह से हादसा हुआ है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी चालक पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें