जलालपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ हाइवे पर बस की चपेट में बाइक सवार की मौत के बाद जुटी भीड़।
जलालपुर। थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर बुधवार को बाईपास तिराहा के समीप प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
लालपुर सब्जी मंडी निवासी जिलाजीत पटेल (50) बाइक से कहीं जा रहे थे। बाईपास तिराहे के पास जौनपुर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में इलाज के लिए उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि बस का चालक नशे में था। जिसकी वजह से यह घटना घटी। बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।