यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आए बुलंदशहर के युवक की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। बुलंदशहर के खुर्जा देहात निवासी संजय ने बताया कि 30 मार्च को नीमका गांव अपनी साली की शादी में आए थे। वहीं पर बाइक चोरी हो गई। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही बाइक बरामद कर ली जाएगी। ब्यूरो