तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक चालक की मौत
फिरोजपुर झिरका। मुंडका बॉर्डर पर शनिवार देर रात को तेज रफ्तार कैंटर और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। फिरोजपुर झिरका पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात को मुंडका बॉर्डर पर बाइक चालक प्रशांत पुत्र राम किशन चौधरी निवासी दिल्ली अपने घर जा रहा था। तभी सामने से तेज रफ्तार कैंटर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई।