फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के बाद बाइक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर जेपी विश टाउन के सामने सोमवार दोपहर कार टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। इसके बाद बाइक घिसट गई और उसमें आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। मूलरूप से बिहार के प्रमोद कुमार शर्मा गढ़ी शहदरा गांव में रहते हैं और सेक्टर 142 में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। प्रमोद सोमवार को बाइक से दिल्ली जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-128 स्थित जेपी विशटाउन सोसायटी के पास चार पहिया वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। प्रमोद अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाइक में एकाएक आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें