फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार बदमाश युवक से मोबाइल झपटकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में बदमाश युवक से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पारस टियारा सोसाइटी सेक्टर-137 निवासी अश्वनी मट्टू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अगस्त की सुबह वह सोसाइटी के गेट नंबर 4 के पास अपनी कंपनी की बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति पीछे से आया और हाथ से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें