फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना चार अक्तूबर की शाम करीब 5:30 बजे की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-20 के ई-35 में रहने वाली पूजा सिंह राजपूत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चार अक्तूबर की शाम ई-151 के पास सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। पीड़िता ने उन्हें पकड़ने के लिए पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें