ग्रेनो वेस्ट से ऊंची ग्रेटर नोएडा के सेक्टर की लगी बोली
- व्यावसायिक भूखंड न्यूनतम कीमत से 76 फीसदी ज्यादा बोली पर बिका
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। व्यावसायिक भूखंडों की बोली में ग्रेनो के सेक्टर की बोली ग्रेनो वेस्ट के मुकाबले ज्यादा रही। एक भूखंड तो 76 फीसदी ज्यादा बोली के साथ खरीद की गई। हालांकि दो भूखंड महज चार और पांच फीसदी के ऊंची बोली पर ही बिक सके। ई- नीलामी के माध्यम से बुधवार को 9 भूखंडों का आवंटन हुआ। कुल भूखंडों की न्यूनतम कीमत 458,22,89,710 के मुकाबले प्राधिकरण को 533,38,58,186 रुपये मिले।
प्राधिकरण ने डेल्टा-2, अल्फा-2 के अलावा ग्रेनो वेस्ट के सेक्टरों में 18 व्यावसायिक भूखंडों की योजना लॉन्च की थी। इसमें 9 भूखंडों के लिए ही आवेदन आए। इसमें 38 आवेदकों ने ई नीलामी में भाग लिया। सेक्टर अल्फा-2 में 2580 वर्गमीटर के 25,77,49,740 कीमत वाले भूखंड को विनायका ग्रुप ने 45,36, 39,512 में बिका। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-10 स्थित 10,600 वर्गमीटर का भूखंड पार्थ बिल्डटेक ने 111,19,20,390 रुपये में बिका। डेल्टा-2 स्थित 2313.47 वर्गमीटर का भूखंड चार फीसदी ऊंची बोली पर 24,3,67,498 रुपये में बिका। सेक्टर डेल्टा-2 में ही इसी क्षेत्रफल का दूसरा भूखंड 50 फीसदी ऊंची बोली पर 34,66,83,894 रुपये में बिका। सेक्टर डेल्टा-2 स्थित 2313.47 वर्गमीटर का तीसरा भूखंड 34,89,95,120 रुपये में बिका। डेल्टा-2 में ही 2313.47 वर्गमीटर का भूखंड 34,20,61,442 रुपये में बिका। वहीं 2313.47 वर्गमीटर के एक अन्य भूखंड के लिए 29,58,36,922 रुपये की बोली लगाई गई। प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि 9 व्यावसायिक भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया गया। एक भूखंड के लिए न्यूनतम कीमत से 76 फीसदी ऊंची बोली लगाई गई।