ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो के जेपी ग्रींस सोसाइटी में रहने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते नजर आएंगे। टी-20 फॉर्मेट की इस प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने मंगलवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम की कप्तानी गाजियाबाद के करन शर्मा को सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को राजस्थान के खिलाफ खेलेगी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ए ग्रुप में उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान, वडोदरा, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, झारखंड, कर्नाटक और मिजोरम को रखा गया है।