ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार भुवी रविवार को मेरठ टी-20 लीग का उद्घाटन करेंगे। लीग का आयोजन आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एमडीसीए) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। भुवी इस लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं। लीग 15 मार्च से एक अप्रैल तक चलेगी। उद्घाटन मैच रविवार शाम 6 बजे शुभम स्मैशर्स और क्रिक गिरी चैंप्स के बीच खेला जाएगा। इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और 32 मुकाबले खेले जाएंगे। क्वालिफायर और एलिमिनेटर मुकाबले 30 और 31 मार्च को होंगे।