ग्रेटर नोएडा। भाजपा ने गौतमबुद्धनगर में अपने चार मंडल में समितियां घोषित की हैं। इनमें दादरी देहात में भिकारी सिंह और सूरजपुर में मनोज मावी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जेवर मंडल में संजीव शर्मा और बिसरख मंडल में लोकेश त्यागी को टीम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम के गठन के बाद चारों मंडल के पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बधाई दी। उनका कहना है कि आपका समर्पण और कार्यशक्ति ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। विश्वास है कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहण करते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे व जनसेवा के कार्यों को नई गति देंगे। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी नई टीम को जुटने के लिए कहा गया है जिससे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा सके। वहीं पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचा जाए।