एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं भव्या ओर अनवी
फोटो
नोएडा (संवाद)।
कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-44 की भव्या सिंह ने दो स्वर्ण और अन्वी वर्मा ने कांस्य पदक जीता। भव्या ने 500 और 1,000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर एसजीएफआई नेशनल गेम्स के लिए क्वालिफाई किया। प्रतियोगिता में 1,200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कोच निरंजन काला ने बताया कि दोनों खिलाड़ी पिछले आठ वर्षों से स्केटिंग का अभ्यास कर रही हैं। विद्यालय पहुंचने पर डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. रेणु सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।