रबूपुरा। अनाज मंडी स्थित रामोत्सव मैदान में चल रही श्रीरामलीला में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। 14 वर्ष का वनवास पूरा कर प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने पर पूरी नगरी को सजाया गया। भरत ने प्रेमपूर्वक प्रभु श्रीराम को राजगद्दी सौंपी। इसके बाद गुरु वशिष्ठ ने मंत्रोच्चार के साथ प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया।