नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 रणभूमि क्रिकेट मैदान में शुक्रवार सुबह रणभूमि वीक डे सीजन का लीग मुकाबला खेला गया। मुकाबला भानुमति इलेवन ने 6 विकेट से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए एएम चैंपियंस 129 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भानुमति इलेवन ने 4 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर जीत दर्ज की। भानुमति इलेवन के लखन 40 रन बनाकर बेस्ट बैटर बने। वहीं वैभव श्रीवास्तव 5 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर रहे।