दनकौर। जुनेदपुर गांव स्थित हीस बाबा मंदिर पर रविवार को श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए शीतल जल सेवा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और हीस बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मुन्नीलाल नागर, मास्टर दिनेश नागर, तिलक नागर, इंद्रजीत भगत, रितिक नागर, गौरव नागर, प्रशांत नागर, प्रतीक, अर्पित, सुंदर नागर सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।