रबूपुरा (संवाद)। श्री कान्हा सेवा समिति के सौजन्य से बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप कान्हा के जन्म की छठी के उपलक्ष्य में बुधवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर समिति के सेवादारों ने प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान रामकुमार शर्मा, आचार्य हरीश अविरल महाराज, गिल्लू गर्ग, चंद्रप्रकाश जैन, प्रदीप महेश्वरी, शत्रुघ्न सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।