बिलासपुर(संवाद)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिलासपुर कस्बे में बैठक कर संगठन का विस्तार किया। इसमें सुंदर पंडित को बिलासपुर और अनीश को सिकंदराबाद का नगर अध्यक्ष बनाया गया। बड़ी संख्या में किसानों ने संगठन की सदस्यता ली है। बैठक की अध्यक्षता रणवीर शर्मा व संचालन जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया। जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि अगली पंचायत कलेक्ट्रेट और प्राधिकरण के अफसरों से वार्ता के संबंध में की जाएगी। 25 अगस्त को दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाली महापंचायत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की है। इस मौके पर जयवीर कसाना, बॉबी नागर, रविंद्र नागर, राकेश चेयरमैन, हरिओम देवटा, राधाचरण हवलदार समेत अन्य किसान मौजूद रहे।