फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाकियू कृषक करेगा तहसीलों पर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन (कृषक) किसानों की समस्याओं को लेकर दिवाली के बाद जिले की तीनों तहसीलों पर पंचायत करेगा। रविवार को ग्रेटर नोएडा में संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक कर इसकी रणनीति बनाई। गांव-गांव जनसंपर्क कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि तीनों प्राधिकरणों से जुड़े किसानों के 10 प्रतिशत भूखंड, बैकलीज और रोजगार सहित अन्य मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री विजय भाटी ने कहा कि न्यू नोएडा में किसानों की जमीन का उचित मुआवजा सुनिश्चित कराने के लिए संगठन विरोध करेगा। ऐच्छर समेत चार गांवों के 26 रुपये के मुआवजे सहित अन्य समस्याओं पर प्राधिकरण से बातचीत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें