फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महापंचायत की तैयारियों में जुटी भाकियू

Mon, 16 Nov 2026 10:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने 29 नवंबर को प्रस्तावित महापंचायत की तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को जिला अध्यक्ष युवा ठाकुर अमित गौड़ के आवास पर संगठन की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता हरपाल फौजी और संचालन ठाकुर हरद्वारी सिंह ने किया। बैठक में महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों किसानों और युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों ने किसानों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया। बैठक में ठाकुर खेमी सिंह, सीलचंद सिंह, जितेंद्र सिंह, जीता सिंह, रामसिंह और देव प्रधान सहित अन्य किसान मौजूद रहे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें