महानगर स्थित रामलीला पार्क सेक्टर-सी में सिटी स्कूल ऑफ डांस एंड म्यूजिक की ओर से सांस्कृतिक संध
लखनऊ। महानगर स्थित रामलीला पार्क सेक्टर-सी में सिटी स्कूल ऑफ डांस एंड म्यूजिक की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें डांडिया और गरबा रास में संगीत के विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया और सामाजिक कार्यकर्ता नम्रता पाठक की भी मौजूदगी रही। संस्थान की संस्थापक दिव्या शुक्ला की अगुवाई में भजन संध्या भी हुई। विद्यार्थियों में कनिष्का, एंड्री, शांघवी, अनन्या और काव्या ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अतिथियों में विवेक बदलानी और राहुल गुप्ता समेत आकांक्षा, शिवम, दीपक और अंशुल आदि मौजूद रहे।
महानगर स्थित रामलीला पार्क सेक्टर-सी में सिटी स्कूल ऑफ डांस एंड म्यूजिक की ओर से सांस्कृतिक संध
महानगर स्थित रामलीला पार्क सेक्टर-सी में सिटी स्कूल ऑफ डांस एंड म्यूजिक की ओर से सांस्कृतिक संध