नोएडा (संवाद)। सेक्टर-33ए स्थित इस्कॉन मंदिर में शाम 6 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से भगवान की आराधना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति संगीत का आनंद लिया। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिक शांति और सामूहिक भक्ति को बढ़ावा देना है।