ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा से पहले रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सूरजपुर के निवासी, जनप्रतिनिधि और शिव मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। शिव मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा 8 से 14 जून तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। 15 जून को हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचक आचार्य डॉ. सुनीत शुक्ला ने बताया कि कथा का श्रवण करने मात्र से ही मनुष्य को कष्ट दूर हो जाते हैं। हर व्यक्ति को कथा सुननी चाहिए।