फोटो
ग्रेटर नोएडा। शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च की ओर से आयोजित भगवद्गीता आधारित मूल्य शिक्षा एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम में एचजी जीव गोपाल दास, प्रमुख, इंस्टीट्यूशनल ने कहा कि भगवद्गीता केवल आध्यात्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला व्यावहारिक मार्गदर्शक भी है। गीता की शिक्षाएं व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने, सही निर्णय लेने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की प्रेरणा देती हैं। इस मौके पर शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च के एसोसिएट डीन प्रो. आर. श्रीराजा कुमार, डॉ. रेखा कुमारी, चंचल लता, डॉ. किरण शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो