ग्रेटर नोएडा। जिले के नए तीन खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को ब्लॉक आवंटन कर दिया गया है। पुराने बीईओ का भी ब्लॉक बदल गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने सोमवार को कार्यालय आदेश जारी कर चारों अधिकारियों को नए विकासखंड आवंटित किए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नए ब्लॉक में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। चंद्रभूषण प्रसाद को बिसरख की जगह दादरी, पोप सिंह को दनकौर, यशपाल सिंह को बिसरख व मुख्यालय और सुनील दत्त मुद्गल को जेवर विकासखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्यूरो