ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जनपद दीवानी न्यायालय परिसर में रविवार को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में करीब 300 लाभार्थियों को अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। जनपद न्यायाधीश और मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने स्टॉल का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत, अपर जिला जज सोमप्रभा मिश्रा, जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी मौजूद रहें। ब्यूरो