ग्रेटर नोएडा (संवाद)। क्रिकेट जंक्शन क्रिकेट मैदान पर चल रहे क्रिकेट जंक्शन सीजन-17 के लीग मैच में बेल्लीगेरेंट-11 ने राइजिंग सुपर-11 को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग सुपर-11 ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेल्लीगेरेंट-11 ने पांच विकेट पर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। योगेश रावत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।