यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में भैंस बांधने के विवाद में परिवार के साथ मारपीट की गई। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आलियाबाग निवासी हसन मोहम्मद ने बताया कि बीते दिनों भैंस बांधने को लेकर पड़ोसी कलाम, वासिद और फुरकान से विवाद हो गया था। इसके बाद से ही तीनों की उनसे रंजिश थी। 30 जून की शाम को जब वह पत्नी और बेटे के साथ घर की जा रहे थे तो तीनों ने मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो