मेंहदावल। मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव में सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखने से रोकने पर मनबढ़ों ने एक युवक की पिटाई कर दी। मामले में मुकामी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में ध्रुपचंद पुत्र राजाराम निवासी पिंडारी कला ने लिखा है कि गांव के ही सुग्रीव सहित कुछ अन्य लोग फेसबुक साइट पर मेरे विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। कारण पूछने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सुग्रीव, अखिलेश, मोहन यादव व उमेश निवासीगण पिंडारी कला के खिलाफ धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद