दादरी (संवाद)। दुजाना गांव रोड स्थित आरबी द स्कूल में बाल दिवस पर स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय रेसर और गोल्ड मेडलिस्ट बबीता नागर ने कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों को खेलों की उपयोगिता और महत्व के बारे में बताया। बबीता नागर ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलों में भी रुचि रखनी चाहिए। स्पोर्ट्स डे में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल और खो-खो जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।