ग्रेटर नोएडा। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिजन की तहरीर पर बृहस्पतिवार को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर-78 निवासी नीतेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 22 वर्षीय भतीजा दिव्यांश सिंह शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस का छात्र है। वह मंडेला हॉस्टल में रहता है। 15 मार्च को शारदा गोलचक्कर के पास किसी अज्ञात वाहन ने दिव्यांश को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिव्यांश को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो