नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित स्वास्तिक क्रिकेट मैदान में आयोजित अल्टीमेट क्रिकेट बैटर सीजन 2 का फाइनल मैच खेला गया। शुक्रवार को हुए इस मैच में बैटल किंग्स टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की। पहली पारी में उतरी बैटल किंग्स टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑलमाइटी इलेवन टीम 18.4 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। बैटल किंग्स टीम ने 24 रन से फाइनल का मैच जीत लिया। 24 रन और 3 विकेट गिराकर आदेश भाटी मैन ऑफ द मैच बने। वहीं नाबाद 65 रन बनाकर रितेश बेस्ट बॉलर बने।