फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 300 तैराकों के बीच होगी स्टेट टिकट की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर जिला तैराकी संघ की ओर से शुक्रवार से तीन दिवसीय जिला स्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल के स्विमिंग पूल में शुरू होगा। 10 से 12 जुलाई तक चलने वाली प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों, आरडब्ल्यूए और स्विमिंग अकादमियों के करीब 300 तैराक हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की पांच आयु श्रेणियों में मुकाबले होंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 23 से 26 जुलाई तक लखनऊ में होने वाली उत्तर प्रदेश सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। जिला स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव सुरेश देशवाल ने बताया कि जिला चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले तैराकों को स्टेट चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें