नोएडा। चोरों ने चोटपुर कॉलोनी स्थित दुकान से रविवार रात 12 बैटरी और तीन इन्वर्टर चुरा लिया। जब सोमवार सुबह दुकान का मालिक दुकान खोलने आया तब चोरी का पता चला। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कानपुर देहात निवासी रितेश प्रताप परिवार के साथ बहलोलपुर गांव में रहते हैं और चोटपुर गिट्टी प्लांट के पास बैटरी की दुकान चलाते हैं। रविवार रात को वह दुकान बंद कर घर गए थे। रात में ही चोर दिल्ली नंबर प्लेट लगी गाड़ी से आए और दुकान से बैटरी और इन्वर्टर चोरी कर ले गए। सुबह जब रितेश दुकान पर पहुंचे तब चोरी का पता चला। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। ब्यूरो