फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवान और युवराज के अर्धशतकों से बैटबोल्ड ग्रुप की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेकेंड ग्लोरी कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटबोल्ड ग्रुप ने ड्यूसी स्पोर्ट फाउंडेशन को 5 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्यूसी स्पोर्ट फाउंडेशन ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। आन्या जोशी ने नाबाद 59 और समर्थ निर्वाण ने 39 रन का योगदान दिया। 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैटबोल्ड ग्रुप की टीम को युवराज आर्यन सिंह (55) और कप्तान विवान अग्रवाल (52) ने मजबूत शुरुआत दिलाई। अंत में सात्विक गर्ग ने नाबाद 21 रन बनाकर टीम को अंतिम ओवर में जीत दिला दी। विवान अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें