ग्रेटर नोएडा। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर की टीम ने लगातार तीन जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। फरीदपुर के मानस स्थली आवासीय विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में जिले की टीम ने वाराणसी को 88-69, इलाहाबाद को 69-54 और हाथरस को 72-61 से हराया। अब क्वार्टर फाइनल में टीम का मुकाबला मैनपुरी से होगा। खिलाड़ियों की नजरें जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने पर हैं। ब्यूरो