बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार का तबादला गाजियाबाद में हुआ है। अब बिजनौैर डायट में तैनात वरिष्ठ प्रवक्ता डॉली सिकरवार नई गौतमबुद्ध नगर की बेसिक शिक्षा अधिकारी होंगी। राहुल पंवार के एक दिसबंर से तीन साल पूरे हो रहे थे।
चुनाव आयोग की गइडलाइन के अनुसार, उनका तबादला किया गया है। हालांकि, राहुल पंवार के कार्यकाल में जनपद ने प्रदेश में शिक्षा के कई आयाम गढ़े। सीएसआर से प्रदेश में सबसे अधिक कायाकल्प के तहत काम जनपद में हुआ।
इन शिक्षा अधिकारियों का हुआ तबादला
100 करोड़ रुपये से तीन साल में कई नए स्कूलों का निर्माण कार्य कराया गया। इसके साथ ही सभी स्कूलों को फर्नीचर से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।