नोएडा (संवाद)। बरुआ फुटबॉल एकेडमी की गर्ल्स टीम ने दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित अमेरिकन एंबेसी स्कूल के खिलाफ मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मुकाबला खेला। यह मैच अमेरिकन एंबेसी स्कूल के टर्फ पिच पर आयोजित किया गया। रोमांचक मुकाबले में आत्मघाती गोल से फैसला हुआ। नोएडा स्टेडियम की डिफेंस से हुए इस सेल्फ गोल के कारण अमेरिकन एंबेसी स्कूल ने 1–0 से जीत दर्ज की। कोच ने बताया कि अमेरिकन एंबेसी स्कूल की टीम अगले सप्ताह दुबई में होने वाले इंटरनेशनल स्कूल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए रवाना होगी।