सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह बैरी में खेल मैदान का पूजन के बाद लोकार्पण करते हुए। स्रोत कांग्रेस
सुजानपुर(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक रणजीत राणा ने वीरवार को बैरी पंचायत में खेल मैदान का पूजन किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय में बैरी में खेल मैदान को मिनी स्टेडियम का रूप देने घोषणा की थी, जिसके बाद अब मैदान को जनता के लिए समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों ने तय नियमों के आधार पर निर्माण कार्य नहीं किया है। वर्तमान में मैदान की हालत खस्ताहाल है। इयके अलावा पुराने मैदान के साथ बहते नाले के किनारे 86 लाख रुपये का बजट खर्च कर मैदान बना दिया गया है, जिससे नाले का सारा पानी मैदान में पहुंच रहा है। यदि पुराने मैदान का जीर्णोद्धार किया गया होता, तो युवाओं को खेलने में परेशानी नहीं होती। पुराने मैदान के किनारे सिर्फ एक फट्टा लगाकर रख दिया। अब नए सिरे से मैदान को एक मिनी स्टेडियम के रूम में विकसित किया जाएगा।