रबूपुरा (संवाद)। शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश सिंह के कैंप कार्यालय पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह व पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीराम रावत ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने देश को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज, ज्ञानदीप इंटर कॉलेज आदि शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम हुआ।