फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूलों में बैंक अधिकारी देंगे साइबर सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। छात्रों को साइबर ठगी और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नई पहल शुरू की है। भारतीय बैंक संघ के स्कूल बैंक चैंप्स प्रोग्राम के तहत जिले के स्कूलों में बैंक अधिकारी पहुंचकर विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की जानकारी देंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक बैंक शाखा एक स्कूल को गोद लेकर समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें छात्रों को ओटीपी, पिन, पासवर्ड और यूपीआई सुरक्षा के नियम, ऑनलाइन बैंकिंग का सुरक्षित उपयोग, फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक की पहचान तथा बैंक खाते और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के उपाय बताए जाएंगे। विभाग का मानना है कि कम उम्र में वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा की जानकारी मिलने से विद्यार्थी डिजिटल धोखाधड़ी से बच सकेंगे और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक बनेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें