बांजरपुर यंगेस्ट्रस ने आरके स्कूल एकेडमी को हराया
बिलासपुर (संवाद)।
निजामपुर स्थित आर्य क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बांजरपुर यंगेस्ट्रस ने आरके स्कूल ककोड़ क्रिकेट एकेडमी को 9 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बांजरपुर यंगेस्ट्रस ने निर्धारित 35 ओवर में 166 रन बनाए। आरके स्कूल ककोड़ की ओर से हरसिमरत और अरुण ठाकुर ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट चटकाए। वहीं 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरके स्कूल ककोड़ की टीम 35 ओवर में 157 रन पर ही सिमट गई। बांजरपुर के गेंदबाज वंश पांचाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। वंश पांचाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। समापन पर आयोजक अनुज भाटी और राजू समदर्शी ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।