नोएडा (संवाद)। रणभूमि क्रिकेट मैदान में बुधवार को रनआउट भूमि वीकडे नाइट सीजन-15 का लीग मैच खेला गया। इसमें बैंड ऑफ ब्रदर्स ने क्रिकजिनियर्स को 34 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंड ऑफ ब्रदर्स ने नौ विकेट खोकर 214 रन बनाए। जवाब में क्रिकजिनियर्स की टीम नौ विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। बैंड ऑफ ब्रदर्स के हिमांशु चौधरी ने 64 रन की पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं क्रिकजिनियर्स के ठाकुर सिंह ने 71 रन बनाकर बेस्ट बैटर का पुरस्कार हासिल किया।